विपक्ष केवल दुष्प्रचार करता है और देश को गुमराह करने का काम करता है : नायब सिंह सैनी

 

दिल्ली/चंडीगढ़, 11 दिसंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष केवल दुष्प्रचार करता है और देश को गुमराह करने का काम करता है। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बयान गुरुवार को दिल्ली दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इनके पास एक भी योजना ऐसी नहीं है, जो भ्रष्टाचार के दल-दल में न फंसी हो। योजना धरातल पर नहीं उतरती थी। कांग्रेस अपना विजन देश के सामने रखे, विकास की बात करे। आप वोट चोरी की बात करते हैं तो लोग इन पर हंसते हैं। लोग इनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब व्यक्ति का विकास हुआ है। गरीब व्यक्ति को आज कोई आस जगी है तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जगी है। आज लोग सोचते हैं कि आजादी के बाद यदि किसी व्यक्ति ने गरीब की सुध ली है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। कांग्रेस ने कभी आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया। आम जनता का भला किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।  

प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद  

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देने आया था। हरियाणा में हमारे दो बड़े कार्यक्रम थे। पहला श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस और दूसरा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव। दोनों कार्यक्रमों मे प्रधानमंत्री जी के पधारने से हरियाणा का गौरव बढ़ा है। इसके लिए प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

 

हरियाणा आयेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 24 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा आ रहे हैं। हरियाणा पुलिस के नवनियुक्त 5,000 जवानों की पासिंग आउट परेड है, इसमें बतौर मुख्य अतिथि अमित शाह जी पहुंचेंगे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh