चुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे : आप

दिल्ली के तीन बार सीएम रहे अरविंद केजरीवाल के साथ उनके परिवार का भी नाम नहीं- आप

क्या अपने सुप्रीमो को खुश करने के लिए चुनाव आयोग विपक्षी नेताओं के नाम काट रहा?- आप

चुनाव आयोग का बस चले तो मोदी-शाह को छोड़ सारे विरोधियों के वोट काट दें- अनुराग ढांडा

देश में यह एसआईआर नहीं हो रहा है, बल्कि भाजपा का खेल चल रहा है- अनुराग ढांडा

चुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट से अरविंद केजरीवाल का नाम गायब कैसे?- आप

Advertisement

न्यूज़म ब्यूरो

नई दिल्ली, 19 सितंबर। दिल्ली की वोटर लिस्ट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार का नाम कटने पर पार्टी ने चुनाव आयोग के साथ भाजपा पर तीखे हमले बोले हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से पूछा है कि यह कैसे संभव है कि दिल्ली के तीन बार मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार का वोटर लिस्ट से नाम गायब है? क्या चुनाव आयोग अपने सुप्रीमो को खुश करने के लिए विपक्षी नेताओं के नाम काट रहा है?

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर कहा कि क्या इस देश में सब कुछ सिर्फ सुप्रीम लॉर्ड को खुश रखने के लिए ही हो रहा है? चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि यह कैसे संभव है कि दिल्ली के तीन बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के नाम ही दिल्ली की वोटर लिस्ट से गायब हैं?

उधर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक्स पर कहा कि हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि ये एसआईआर नहीं, बीजेपी का खेल चल रहा है। इनका बस चले तो ये मोदी और अमित शाह का ही वोट का अधिकार रखें और सब विरोधियों के वोट काट दें। उन्होंने चुनाव आयोग से पूछा कि तीन बार के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के वोट दिल्ली की वोटर लिस्ट से ग़ायब करना कौन सी प्रक्रिया है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh