चुनाव परिणामों पर कोई आश्चर्य नहीं, मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा : बिप्लव देब

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर बोले बिप्लब देब: जनता ने पीएम पर जताया भरोसा रिकॉर्ड मतदान के लिए चुनाव आयोग का धन्यवाद

भाजपा की जीत के बाद बंगाल से दिल्ली पहुंचे बिप्लब देब का हरियाणा और दिल्ली के कार्यकताओं ने किया भव्य अभिनंदन

न्यूज़म ब्यूरो

नई दिल्ली, 6 मई। अपने रणनीतिक कौशल से पश्चिम बंगाल में भाजपा को पहली बड़ी जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले पश्चिम बंगाल के चुनाव सह प्रभारी एवं सांसद व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिल्ली पहुंचकर नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें इन परिणामों पर कोई आश्चर्य नहीं है, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भी प्रधानमंत्री पर विश्वास करती है और भाजपा की यह जीत इसी विश्वास का परिणाम है।

भाजपा नेता बिप्लब देब ने कहा कि साल 2021 में भी भाजपा सरकार बनने की स्थिति थी, लेकिन कोविड काल का बहाना बनाकर लोगों को वोट देने से टीएमसी सरकार द्वारा रोका गया। इस बार परिस्थितियां अलग रहीं और जनता ने खुलकर अपना फैसला दिया। पूरे देश की तरह पश्चिम बंगाल की जनता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर विश्वास जताया और बीजेपी की प्रचंड जीत हुई।

भाजपा के बड़े रणनीतिकारों में शुमार श्री बिप्लब देब ने चुनाव आयोग की सराहना और धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी वजह से रिकॉर्ड मतदान संभव हो पाया और जनता की वास्तविक राय सामने आई।

Advertisement

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने केंद्र और राज्य में एक जैसी सरकार का दावा करते हुए कहा कि करीब 50 वर्षों बाद केंद्र और बंगाल में एक ही विचारधारा की सरकार बनी है, जो राज्य के विकास के लिए बड़ा अवसर है।

बंगाल के विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अपार संभावनाएं हैं और इसे एक शक्तिशाली राज्य बनाना जरूरी है। बंगाल की क्षमता पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

भाजपा के बड़े रणनीतिकार बिप्लब देब के बयान से साफ है कि भाजपा इस जीत को जनता के भरोसे और मजबूत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का परिणाम मान रही है, और अब बीजेपी का फोकस बंगाल के विकास पर रहेगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh